Puneeth Rajkumar: उनकी जयंती पर, उनकी पुरस्कार विजेता भूमिकाओं के माध्यम से उन्हें याद करें

16 Min Read

Puneeth Rajkumar: पुनीत राजकुमार भारतीय फिल्म उद्योग में एक प्रमुख नाम हैं। वह एक उद्यमी, निर्माता, और अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्म उद्योग में काम करते हैं। पुनीत राजकुमार 17 मार्च, 1975 को नाटक और फिल्म निर्माता और निर्देशक राजकुमार से पैदा हुए थे। वे अपने पिताजी, डॉ. राजकुमार, के फिल्म उद्योग में प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता हैं।

Contents
Table of ContentsPuneeth Rajkumar: 6 महीने की उम्र में बड़े पर्दे पर दिखे, स्कूल जाना भी छोड़ दियाPuneeth Rajkumar:10 साल की उम्र में मिला पहला नेशनल अवॉर्डPuneeth Rajkumar: सिंगर और टीवी प्रेजेंटर भी रहे थेकई ब्रांड एंडोर्समेंट का हिस्सा थे पुनीतपुनीत के पिता का वीरप्पन ने किया था अपहरणसैंडलवुड के ऐसे एक्टर जिनकी 14 फिल्में 100 दिनों तक थिएटर में चलींPuneeth Rajkumar और उनकी दरियादिलीमां के साथ मिलकर लड़कियों के लिए चलाते थे आश्रमस्कूली बच्चों ने 1.90 करोड़ की लागत से पुनीत राजकुमार के नाम पर बनाया था सैटेलाइटPuneeth Rajkumar: 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधनदंगे ना हों इसलिए शराब की बिक्री पर 2 दिन के लिए रोक लगीगमगीन आंखों से 30 लाख लोग अंतिम दर्शन में जुटे थेPuneeth Rajkumar के पोस्टर से लिपटकर रोने लगी थी बुजुर्ग महिला फैनपुनीत को मिले सम्मान
Puneeth Rajkumar

Table of Contents

Puneeth Rajkumar: 6 महीने की उम्र में बड़े पर्दे पर दिखे, स्कूल जाना भी छोड़ दिया

पुनीत राजकुमार का जन्म 17 मार्च 1975 को सुपर स्टार डॉ. राजकुमार और निर्माता पर्वतम्मा राजकुमार के घर हुआ था। वो पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। महज 6 महीने की उम्र में ही वो फिल्म प्रेमदा कनिके में नजर आए थे।

छोटे पुनीत अपनी बहन पूर्णिमा के साथ फिल्म के सेट पर आते थे। इस वजह से उनका मन फिल्मों में ही लगा रहता था। इसी कारण उन्होंने कम उम्र में स्कूल जाना छोड़ दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने होम ट्यूटर की मदद से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा भी किया था। कई फिल्मों में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था।

Puneeth Rajkumar:10 साल की उम्र में मिला पहला नेशनल अवॉर्ड

जब पुनीत राजकुमार 10 साल के थे, तब उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म ‘Bettada Hoovu’ के लिए मिला था। इसमें वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। साथ ही फिल्म को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का नेशनल अवॉर्ड, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ और दो कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला था।

Puneeth Rajkumar: सिंगर और टीवी प्रेजेंटर भी रहे थे

पुनीत सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि सिंगर और टीवी प्रेजेंटर भी थे। फिल्म आकस्मिक में उन्होंने कॉस्ट्यूम भी डिजाइन की थी। पुनीत को स्टेडीकैम की जानकारी भी थी। स्टेडीकैम जिसका इस्तेमाल फिल्मों में स्टंट और कार से पीछा करने जैसे सीन को शूट करने में किया जाता है

Puneeth Rajkumar

उन्हें फिल्मों के लिए नए ब्रांड के कैमरों और हाई डेफिनेशन लेंसों के बारे में भी सीखना पसंद था। उन्होंने दो टीवी शोज को प्रोड्यूस भी किया था।

कई ब्रांड एंडोर्समेंट का हिस्सा थे पुनीत

पुनीत एफस्क्वायर, मालाबार गोल्ड, मनप्पुरम के ब्रांड एंबेसडर थे। साथ ही वो अपने राज्य कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के लिए ‘नंदिनी’ के भी ब्रांड एंबेसडर थे। इसके लिए पुनीत किसी प्रकार की फीस नहीं लेते थे। वो 2008 और 2009 में IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ब्रांड एंबेसडर थे।

पुनीत के पिता का वीरप्पन ने किया था अपहरण

ये बात 2000 की है। चंदन तस्कर वीरप्पन ने पुनीत राजकुमार के पिता राजकुमार का अपहरण कर लिया था। इस घटना के बाद पूरे राज्य में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। राजकुमार को छुड़ाने के लिए सरकार ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। करीब 108 दिनों बाद वीरप्पन और सरकार के बीच सहमति बनी थी, जिसके बाद राजकुमार को सकुशल वहां से छोड़ा गया।

Puneeth Rajkumar

राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के आइकॉन माने जाते थे। वो कन्नड़ के पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। पुनीत के पिता राजकुमार ने भी 1994 में अपनी आंखें दान करने का फैसला किया था। 2006 में उनका निधन भी हार्ट अटैक की वजह से हुआ था।

सैंडलवुड के ऐसे एक्टर जिनकी 14 फिल्में 100 दिनों तक थिएटर में चलीं

पुनीत सैंडलवुड के ऐसे एक्टर थे, जिनकी 14 फिल्में लगभग 100 दिनों तक थिएटर से नहीं हटी थीं। वो कन्नड़ सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार थे। वो एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ फीस चार्ज करते थे। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वो 1 करोड़ फीस लेते थे।

Puneeth Rajkumar

कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2022 को मरणोपरांत पुनीत राजकुमार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया था।

Puneeth Rajkumar और उनकी दरियादिली

2019 में उत्तरी कर्नाटक में बाढ़ आई थी। इस कठिन समय में लोगों की मदद करने के लिए पुनीत राजकुमार आगे आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख रुपए दान किया था। जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था, तब उन्होंने 50 लाख रुपए कर्नाटक सरकार के रिलीफ फंड में दिए थे।

पुनीत 46 फ्री स्कूल, 26 अनाथ आश्रम, 16 वृद्धाश्रम और 19 गौशाला का संचालन करते थे। इसके अलावा वो कई कन्नड़ भाषी स्कूलों काे आर्थिक मदद भी देते थे।

मां के साथ मिलकर लड़कियों के लिए चलाते थे आश्रम

पुनीत के कई नेक काम में उनकी मां भी पूरा सहयोग करती थीं। वो अपनी मां के साथ मिलकर मैसूर में शक्तिधाम नाम का आश्रम चलाते थे। जहां पर वो हजारों लड़कियों की पढ़ाई का खर्चा उठाते थे।

यह एक चैरिटेबल संस्था है। इस संस्था में बलात्कार पीड़िताओं की मदद, मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान, वेश्यावृत्ति के खिलाफ कार्य भी किए जाते रहे हैं।

स्कूली बच्चों ने 1.90 करोड़ की लागत से पुनीत राजकुमार के नाम पर बनाया था सैटेलाइट

पुनीत राजकुमार के निधन के बाद बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने का अनोखा तरीका अपनाया था। बच्चों ने पुनीत के नाम पर सैटेलाइट बनाया था। इसकी जानकारी कर्नाटक सरकार के मंत्री ने दी थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने 1.90 करोड़ रुपए की लागत से एक KGS3 सैटेलाइट डेवलप किया था।

पुनीत संगीत लेबल पीआरके ऑडियो के संस्थापक और मालिक थे। 1 नवंबर 2022 तक YouTube पर इस चैनल के 15.1 लाख यूजर थे।

Puneeth Rajkumar: 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

दिन 29 अक्टूबर 2021। पुनीत राजकुमार जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इस बात की जानकारी उन्होंने पत्नी अश्विनी को दी। जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल विक्रम में भर्ती कराया। पुनीत के बीमार होने की खबर सुनते ही लोग अस्पताल के सामने इकट्‌ठा हो गए और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करने लगे। कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से पूरे कर्नाटक में सनसनी फैल गई।

दंगे ना हों इसलिए शराब की बिक्री पर 2 दिन के लिए रोक लगी

बेंगलुरु के कई सिनेमा हॉल दिन भर के लिए बंद रहे और शहर में फिल्मों के प्रमोशन पर भी रोक लगा दी गई। पुनीत राजकुमार की मौत की खबर आने के बाद शहर भर के कई फेमस पब भी बंद हो गए। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में दो रात के लिए शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। IT कंपनियों समेत कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर जल्दी भेज दिया।

गमगीन आंखों से 30 लाख लोग अंतिम दर्शन में जुटे थे

पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए 2 दिनों तक बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया था। उनके अंतिम दर्शन में 30 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। ये कथित तौर पर भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी अंतिम सभा थी। हर एक शख्स की आंखें गमगीन थीं। इस भीड़ में अधिकतर लोग रोते-बिलखते नजर आ रहे थे।

फैंस को काबू में करने के लिए पूरे बेंगलुरु में धारा 144 लागू की गई थी। स्टेडियम के बाहर जमा भीड़ के कारण विट्ठल माल्या रोड पर कोई वाहन नहीं जा पा रहा था। इस भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।

ये वो फैंस की भीड़ है, जो उनके अंतिम दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में पहुंची थी।

इसी बीच सबसे बड़ी ये खबर सामने आई थी कि अपने सुपर स्टार के निधन की खबर सुनने के बाद एक फैन ने सुसाइड कर लिया था और 2 का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। कुछ दिनों बाद सुसाइड और हार्ट अटैक का ये आंकड़ा 10 तक पहुंच गया था।

  • कर्नाटक के बेलगामी जिले के अथनी निवासी राहुल गादिवादारा, पुनीत राजकुमार को भगवान की तरह पूजते थे। उनके निधन की खबर से उन्हें बहुत बड़ा आघात पहुंचा था। उन्होंने पहले दिवंगत पुनीत की फोटो को फूलों से सजाया, फिर फांसी लगाकर जान दे दी।
  • इसी बेलगामी जिले के शिंदोली गांव में रहने वाले परशुराम देवम्मनवर पुनीत राजकुमार के जबरदस्त फैन थे और टीवी पर एक्टर की हार्ट अटैक की खबर सुन कर बहुत दुखी थे और दिन भर रोए जा रहे थे। जब उनको ये सूचना मिली कि पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे, तो वो तुरंत गिर पड़े और हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई।
  • कर्नाटक के चामराजनगर जिले के मारूर गांव के मुनियप्पा भी अपने सुपर स्टार की मौत के खबर से बेहद दुखी थे। निधन की खबर सुनते ही वो चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगे। उनकी हालत इस कदर खराब हो गई थी कि उनके सीने में दर्द होने लगा और मौके पर हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई।

Puneeth Rajkumar के पोस्टर से लिपटकर रोने लगी थी बुजुर्ग महिला फैन

इस दौरान एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक बुजुर्ग फैन पुनीत राजकुमार के निधन के बाद उनके पोस्टर से लिपटकर रो रही थी। उनका पोस्टर एक बस में चिपका था, जिसमें वो हंसते हुए नजर आ रहे थे। महिला पोस्टर पर जमी धूल को अपने हाथों से साफ कर रही थी।

पुनीत के चेहरे को वो ऐसे सहला रही थी कि मानों वो सच में उन्हें छू रही हो। पुनीत की तस्वीर को देखकर वो अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वायरल भयानी ने पोस्ट किया था।

पुनीत को ग्रेट सन ऑफ कर्नाटक का दर्जा मिला था।

फैन ने मौत को बताया था संदिग्ध, जांच की मांग की थी
फैंस की दीवानगी का ये सिलसिला यही नहीं थमा। एक खबर यह भी सामने आई थी एक फैन ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाकर उनकी मौत की जांच की मांग की थी। अरुण नाम के इस शख्स ने अपनी शिकायत में लिखा था कि पुनीत बिल्कुल ठीक थे। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। पुलिस ने इस शिकायत को स्वीकार कर लिया और जांच भी की, लेकिन कोई अहम सबूत नहीं मिला।

पुनीत के जैसे ही एक लाख फैंस ने नेत्रदान के लिए नाम रजिस्टर करवाया था
पुनीत राजकुमार ने जीवित रहते ही अपनी आंखें दान करने का फैसला किया था। जब उनकी मौत हुई तब आंखें अस्पताल में दान कर दी गई थीं। ऐसे में फैंस भी उनके इस आखिरी काम को सराहनीय मानते हुए आंखें दान करने के लिए बेंगलुरु शहर के नारायण नेत्रालय अस्पताल पहुंच गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब एक लाख फैंस ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था।

जब 1500 लोग अस्पताल हार्ट जांच के लिए चले गए थे
जब लोगों को ये पता चला कि जिम में वर्कआउट के दौरान पुनीत राजकुमार को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई, तो करीब 1500 लोगों ने ECG कराया था। इनमें से ज्यादातर लोग जिम वर्क आउट करने वाले थे।

पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स का ये पोस्टर है। ये फिल्म उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 100 करोड़ था।

पुनीत को मिले सम्मान

  • फिल्म ‘बेट्टद हूवु’ के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड
  • फिल्म ‘अरसु’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
  • फिल्म ‘राम’ के लिए एकेकेए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
  • साउथ स्कोप फिल्म ‘राज- दी शोमैन’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
  • मैसूर रोड पर नयनदहल्ली जंक्शन और बन्नेरघट्टा रोड पर वेगा सिटी मॉल के बीच 12 किलोमीटर के बेंगलुरु आउटर रिंग रोड का नाम डॉ. पुनीत राजकुमार रोड रखा गया।
  • बेल्लारी में बेल्लारी उत्सव के उद्घाटन के दौरान पुनीत की 23 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था।
Share This Article
By Admin
Follow:
मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूं और मुझे प्रौद्योगिकी, बाजार, मनोरंजन, जीवन शैली और वर्तमान समाचारों से संबंधित विषयों पर लिखना पसंद है। मैं उन सभी उद्योगों के साथ काम करता हूं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मेरा उद्देश्य तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैं अपने ब्लॉग पोस्ट और समाचार लेखन के माध्यम से अपने पाठकों को समृद्धि, मनोरंजन और जीवन शैली के मामलों में जानकारी और सहायता प्रदान करने का प्रयास करता हूं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version