Crew on OTT Platform: ‘Crew’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर धमाल मचाएगी; जानें कब और कहां देख सकते हैं?

5 Min Read

Crew on OTT Platform: तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं कि फिल्म क्रू को रिलीज हुए पांच महीने हो गए हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं, फिल्म में तब्बू, कृति सेनन और करीना कपूर का अभिनय बहुत पसंद आया।

Crew on OTT Platform

इसके आलावा अब जिन लोगों ने यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी है। वह OTT पर जाकर इस फिल्म को देख सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जानते है। 

Crew on OTT Platform: जानिए कैसी है ‘Crew’ की कहानी

वैसे तो क्रू में कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू अहम भूमिका में हैं। तीनों एक एयरलाइन कंपनी में काम करती हैं, जोकि दिवालिया होने की कगार पर है। उस कंपनी की इस कदर हालत खराब है कि कर्मचारियों को सैलरी के लाले हो गए हैं। 

Crew on OTT Platform

ऐसे में इन तीनों के पास एक सुनहरा मौका आता है, जिससे कि उनकी जिंदगी बदल सकती है। लेकिन इसके चक्कर में तीनों बुरी तरह फंस जाती हैं। फिल्म में तीनों की कहानी जबरदस्त है, जिसे देखने के बाद हंसी आना तय है। 

Crew on OTT Platform: OTT पर कब आएगी ‘Crew’

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि, क्रू की OTT रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और अब आखिरकार वह मौका आ गया है। जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रू 24 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 

यह भी पढे :Crew Movie Review: हवाई जहाज के अंदर का रोमांच, लेकिन जमीन पर उतरते ही टूट जाता है सपना

आपको बताते चले कि, क्रू फुल ऑन एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसका मजा आप इस वीकेंड ओटीटी पर उठा सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद तब्बू, करीना और कृति के फैंस के काफी खुश हैं। 

कितनी हुई बॉक्स ऑफिस पर ‘Crew’ कि कमाई

वैसे तो क्रू की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसकी वजह से इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। बता दें इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। और देश के साथ यह फिल्म विदेश में भी बेहद ही पसंद की गई थी। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रहा था। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 151.35 करोड़ रुपये था। 

Crew on OTT Platform

‘Crew’ को कब रिलीज किया गया था 

जानकारी के लिए आपको बता दूं कि, क्रू को 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। वहीं, करीना, तब्बू और कृति के अलावा इस फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक राजेश कृष्णन हैं। क्रू को बालाजी मोशन पिक्चर्स, अनिल कपूर फिल्म्स और कम्यूनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनाया गया है। क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया था। 

Crew on OTT Platform: क्या है ‘क्रू’ में खास 

आपको बताते चले कि, इस फिल्म की कहानी में बताया गया आया है कि कृति, करीना और तब्बू एक एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस का काम करती हैं। जहां उनकी कंपनी दिवालिया होने की कगार पर होती है। इस कारण उनको तनखा तक मिलना काफी मुश्किल हो जाती है, जिसके बाद वह अमीर बनने के लिए एक शॉर्टकट अपनाती हैं। इस वजह से उनको काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।  यह फिल्म एंटरटेनमेंट से भरी हुई है। 

ये भी पढ़े:

Share This Article
By Admin
Follow:
मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूं और मुझे प्रौद्योगिकी, बाजार, मनोरंजन, जीवन शैली और वर्तमान समाचारों से संबंधित विषयों पर लिखना पसंद है। मैं उन सभी उद्योगों के साथ काम करता हूं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मेरा उद्देश्य तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैं अपने ब्लॉग पोस्ट और समाचार लेखन के माध्यम से अपने पाठकों को समृद्धि, मनोरंजन और जीवन शैली के मामलों में जानकारी और सहायता प्रदान करने का प्रयास करता हूं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version