Bikaji Success Story: कैसे एक 8वीं पास ने भुजिया बेचकर बनाई 1000 करोड़ की कंपनी?

5 Min Read

Bikaji Success Storyअगर आप भारतीय स्नैक्स के शौकीन हैं, तो आपने कभी न कभी Bikaji नमकीन का स्वाद जरूर चखा होगा। Bikaji Foods भारत की सबसे बड़ी स्नैक्स निर्माता कंपनियों में से एक है, और इसकी नमकीन की लोकप्रियता देश भर में फैली हुई है।

Bikaji Foods भारत में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक है। इसकी वैल्यूएशन 1000 करोड़ से अधिक है लेकिन क्या जानते है की Bikaji Foods आज इतनी बड़ी कंपनी कैसे बनी अगर नहीं तो आज की इस पोस्ट हम आपको बताएंगे की Bikaji Success Story के बारे मे की कैसे एक कंपनी इतनी सफल हो गई |

भारत की सबसे बड़ी नमकीन कंपनियों में से एक, बिकाजी की कहानी एक सपने को पूरा करने की यात्रा है। इस कंपनी के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल, भारत के सबसे बड़े नमकीन ब्रांड, हल्दीराम के संस्थापक गंगा बिशन अग्रवाल के पोते थे। शिवरतन के पिता, मूलचंद भी नमकीन बनाने के व्यवसाय में शामिल थे।

शिवरतन अग्रवाल ने हल्दीराम में अपने पिता के साथ काम किया, लेकिन जल्द ही उन्होंने महसूस किया कि उनके पास अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का सपना है। उन्होंने हल्दीराम छोड़ दिया और 1986 में बिकाजी की स्थापना की।

लेकिन शिवरतन ने ‘Haldiram’ छोड़ कर अपना ‘Bikaji’ ब्रांड को स्टार्ट किया, पर शिवरतन जी ने ऐसा क्यों किया और कैसे उन्होंने Bikaji foods को शुरू से लेकर आज एक 1000 करोड़ रुपये की कंपनी बना दी |

इस तरह हुई Bikaji Foods की शुरुवात

Bikaji Foods के संस्थापक (founder) और निदेशक शिवरतन अग्रवाल हैं। उनके पिता और दादा दोनों का नमकीन बनाने का बिजनेस था। बचपन से ही अपने दादा और पिता को देखते हुए शिवरतन को नमकीन और स्नैक्स बनाने मे मन लगने लगा ।

शिवरतन ने केवल 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की और फिर अपने परिवार के साथ हल्दीराम में काम करना शुरू कर दिया। हल्दीराम कंपनी की जब शुरुआत हुई थी, तब उन्हें बहुत जल्दी कम समय में सफलता प्राप्त हो गई थी। जिसके कारण परिवार में कई चीजों के लिए झगड़े होने शुरू हो गए थे | तब शिवरतन ने अपना Business शुरू करने का प्लान बनाया।

साल 1993 में शिवरतन ने Bikaji Foods कंपनी की शुरुआत की। जिसके लिए सबसे पहले वो विदेश गए और वहां से उन्होंने कई अन्य स्नैक्स बनाना सीखा और तरह-तरह की मशीनों की जानकारी प्राप्त की।

कई तरह के Snacks बनाने शुरू किए

Bikaji Foods की शुरुआत एक छोटे से व्यवसाय के रूप में हुई थी। कंपनी शुरू में केवल नमकीन बनाती थी। लेकिन शिवरतन अग्रवाल ने अपनी कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रकार के स्नैक्स बनाने का फैसला किया। उन्होंने कंपनी में मिठाई स्नैक्स, मसालेदार स्नैक्स, और अन्य प्रकार के स्नैक्स बनाने शुरू किए।

Bikaji Foods के अलग-अलग प्रकार के स्नैक्स लोगों को बहुत पसंद आए। कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ने लगी। Bikaji Foods ने अपने बिजनेस के पहले 10 वर्षों के अंदर ही अपने स्नैक्स को UAE और Australia में भी एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया।
Bikaji: 1000 करोड़ की सफलता की कहानी

आज, बिकाजी एक 1000 करोड़ से अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनी है। यह 300 से अधिक प्रकार की नमकीन बनाती है, और रोजाना लगभग 200 टन स्नैक्स का उत्पादन करती है। बिकाजी का व्यवसाय 40 देशों में फैला हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार साल FY22 में Bikaji कंपनी ने लगभग 1600 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बनाया था और कंपनी की वैल्यूएशन 1 बिलियन डॉलर से अधिक की है। Bikaji की सफलता की कहानी शिवरतन अग्रवाल की कड़ी मेहनत और लगन की कहानी है।

Bikaji Success Story Overview

Article TitleBikaji Success Story
Startup NameBikaji Foods
FounderShivratan Aggarwal
HomeplaceUdaipur, Rajasthan, India
Bikaji Revenue (FY 2022)₹1600 Crore
Official Websitehttps://bikaji.com/
Our Telegram Channel LinkClick Here

Bikaji Success Story YouTube

इस लेख में, Bikaji Success Story को संक्षेप में बताया है। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको Bikaji Success Story के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। यदि आप बिकाजी के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमारे “बिजनेस” पेज पर जाएं।

Share This Article
By Admin
Follow:
मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूं और मुझे प्रौद्योगिकी, बाजार, मनोरंजन, जीवन शैली और वर्तमान समाचारों से संबंधित विषयों पर लिखना पसंद है। मैं उन सभी उद्योगों के साथ काम करता हूं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मेरा उद्देश्य तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैं अपने ब्लॉग पोस्ट और समाचार लेखन के माध्यम से अपने पाठकों को समृद्धि, मनोरंजन और जीवन शैली के मामलों में जानकारी और सहायता प्रदान करने का प्रयास करता हूं।
3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version