Samosa Recipe in Hindi: समोसा बनाने की विधि

Admin
6 Min Read

Samosa Recipe in Hindi: दोस्तों आप सबने कभी ना कभी समोसा जरूर खाया होगा और जैसा की हम सब जानते है की समोसा भी भारत की प्रसिद्ध मिठाईयों में से एक है। तो अगर आप भी एकदम बाजार जैसे समोसे बनाना चाहते है। तो हमारे आज के इस लेख को जरूर पढ़े। क्योंकि आज के अपने इस लेख में, मैं आपको एकदम बाजार जैसे समोसे कैसे बनाते है। इस तरीके के बारे में स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा। और अगर आप समोसे बनाना चाहते है वो भी बिलकुल बाजार जैसे तो हमें इस लेख के बाद आपको कोई और दूसरा लेख पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

सामग्री तैयार करने का समय :- 15 मिनट

पकाने का कुल समय :- 35 मिनट

समोसा बनाने के लिए सामग्री :-

बाहर की परत बनाने के लिए :-

1. मैदा – 1/½ कप 

2. अजवाइन – 1 चम्मच 

3. तेल/घी – 3 चम्मच

4. नमक – स्वादानुसार

Samosa Recipe in Hindi मसाले बनाने के लिए :-

1. आलू – 3

2. हरी मटर – ½ कप

3. जीरा – ½ चम्मच

4. हरी मिर्च – 1 चम्मच

5. अदरक – 1चम्मच

6. लाल मिर्च – स्वादानुसार

7. धनिया पावडर – 1 चम्मच

8. गरम मसाला – ½ चम्मच

9. नींबू का रस / आमचूर पावडर – 1

10. सौंफ पावडर – 1

11. पुदीना – 1 चम्मच कटे हुए

12. धनिया – 1 चम्मच कटे हुए

आवश्यक जानकारी :- अगर आपके पास मटर नही है तो आप फ्रोजन मटर का भी इस्तमाल कर सकते है! अगर आप हरे मटर का उपयोग कर रहे है तो आपको मटर को आलू के साथ उबालना है। फ्रोजन मटर को उबालना नही है।

बनाने के विधि :-

Step 1. समोसा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक प्रेशर कुकर लेना है उसमे आपको आलू नमक और पानी डाल कर उबाल लेना है! जब आपके आलू उबल जाए तो आपको आलू को छिलना है, और चिलाने के बाद आपको आलू को मेश करना है!

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 2. जब तक आपके आलू पक रहे है तब तक आपको समोसे के लिए आटे को गुथ लेना है! आपको आटा गुथने के लिए एक परात में मैदा और अजवाइन, 2 से 3 चम्मच घी या तेल और नमक को लेना है और उन्हें अच्छे से मिलाना है!

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 3. आटे को अच्छे से मिलने के बाद आपको इसमें थोडा थोडा पानी डालकर इसे अच्छे से गुथना है! आटा गुथने के बाद उसे मखमल के कपडे को गिला करके लपेट कर 20 से 30 मिनिट तक रखना है!

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 4. हम आटे को एक तरफ रख देंगे! अब हम समोसे में भरने के लिए मसाले को बनायेंगे! मसाला बनाने के लिए हम मध्यम आंच पर एक कढाई में 2 चम्मच तेल डालेंगे! जब तेल गरम हो जायेगा तो हम उसमे जीरा और हरी मिर्च डालेंगे और थोड़ी देर फ्राई होने देंगे!

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 5. अब हम इसमें उबले हुए मटर को डालेंगे और इसमें मसाले डालेंगे! मसाले में हम इसमें लाल मिर्च, धनिया पावडर, गरम मसाला, आमचूर पावडर और सौंफ का पावडर भी डालेंगे! और इसे १ से 2 मिनिट भुनेगे!

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 6. अब हम इसमें उबले हुए मेष किये आलू को डालेंगे! और थोडा नमक भी डालेंगे { अगर आप ने उबलते समय नमक डाला है तो आपको नमक नहीं डालना है! }

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 7. अब आपको इसे अच्छे से मिलते हुए 3 से 4 मिनिट तक पकाना है! जब थोड़ी देर पाक जाए तो आपको इसमें धनिया के कटे हुए पते ये फिर पोदीना के कटे हुए पत्ते डालना है! और थोड़ी देर चलाने के बाद गैस बंद कर देना है! और एक बाउल में मसाले को निकल लेना है!

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 8. अब गुथे हुए आटे के छोटे छोटे टुकडे कर लेना है! और अब उसमे से एक टुकडे को गोल कर लेना है और रोटी की तरह चपटा बेल लेना है! उसके बाद आपको रोटी को बीच में से काट लेना है!

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 9. अब कटी हुई रोटी के एक हिस्से को आपको फोटो में जैसा दिख रहा है! उस तरीके से आपको बना लेना है! आपको कोण के आकर का बना लेना है!

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 10. अब आपको कोण में मसाला भर देना है! और उसे अच्छे से पैक कर देना है! 

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

Step 11. अब बने हुए समोसे को तेल में डालना है! और अच्छे से इसे पकाना है! आपको इसे हलके ब्राउन कलर होने तक पकाना है! { आपको इसे कम आंच पर पकाना है! }

समोसा की रेसीपी // samosa recipe in hindi
Samosa Recipe in Hindi

सुझाव और विविधता :-

  • समोसे को सही आकार देने के लिए आप समोसे बनाने वाली मशीन का इस्तेमाल कर सकते है!
  • समोसे को अच्छे से बनाने के लिए आपको समोसे को कम आंच पर पकाना है!
  • अगर आप मेहमान के लिए समोसे बना रहे है! तो आपको समोसे को दो बार पकाना है! पहले आपको हल्का ब्राउन होने तक पकाना है! फिर जब आपको समोसे परोसना है तब आपको समोसे को फिर से फ्राई करना है!
  • अगर आपको पंजाबी समोसा बनाना है तो आप समोसे के अन्दर पनीर और प्याज काट कर डाल सकते है!

यह भी पढ़े:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
By Admin
Follow:
मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूं और मुझे प्रौद्योगिकी, बाजार, मनोरंजन, जीवन शैली और वर्तमान समाचारों से संबंधित विषयों पर लिखना पसंद है। मैं उन सभी उद्योगों के साथ काम करता हूं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मेरा उद्देश्य तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैं अपने ब्लॉग पोस्ट और समाचार लेखन के माध्यम से अपने पाठकों को समृद्धि, मनोरंजन और जीवन शैली के मामलों में जानकारी और सहायता प्रदान करने का प्रयास करता हूं।
4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link