IPL Captains List 2024: कौन जीतेगा ख़िताब? जाने सभी टीमों के कप्‍तानों के नाम !

Admin
8 Min Read

IPL Captains List 2024:  जैसे कि ये तो पहले ही ऐलान हो गया था कि, IPL 2024 का आगाज 22 मार्च 2024 से होने जा रहा है। बता दें कि, इस सीजन की शुरुआत से पहले कई फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े बदलाव किए है। प्लेयर को ट्रेड से लेकर कप्तानों में बदलाव कर फ्रेंचाइजी ने अहम फैसले लिए। आपको यह भी बता दे कि, PL 2024 में 10 टीमों के कप्तान कौन है इसके ही बारे में आज का हमारा यह टॉपिक है।  

IPL Captains List 2024

जाहिर सी बात है कि, IPL में हर किसी की अपनी-अपनी फेवरेट टीम जरूर होती है, जिसे सपोर्ट करने के लिए वह सभी हदें को पार कर देते है। मैच देखने स्टेडियम पहुंचे जबरा फैन इसका बेस्ट उदाहरण है, जो अपने फेवरेट प्लेयर से मिलने सिक्योरिटी को चकमा देकर मैदान पर भी पहुंच जाते हैं। तो आइये IPL 2024 की टॉप 10 टीमों के कप्तान के बारे में पूरी जानकारी जानते है।  

IPL 2024 Captain List: यहां जानिए IPL 2024 के लिए किसके हाथ में होगी टीम की कमान?  

IPL Captains List 2024-चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- MS Dhoni
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- MS Dhoni

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि, पिछले पांच सालों में पांचो बार IPL की चैंपियन CSK की टीम एमएस (MS) धोनी के पास हुई है और IPL 2024 में भी कप्तानी (MS) धोनी के पास ही है, जोकि इस बार से शायद अपना आखिरी IPL खेलने उतरेंगे। धोनी की कप्तानी में सीएसके (CSK) ने 2010,2011, 2018, 2021 और 2023 में भी IPL के ख़िताब को अपने नाम किया है।  

IPL Captains List 2024-दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) – David Warner

David Warner
David Warner

आय दिन, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर के भी बहुत सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऋषभ पंत भी IPL 2024 में खेलेंगे। लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे या नहीं इसकी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई। अगर पंत दिल्ली टीम की कमान नहीं संभालते तो डेविड वॉर्नर ही पिछले सीजन की तरह इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) – Shreyas Iyer

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

बता दें कि, कोलकाता नाइट राइजर्स की कप्तानी IPL 2024 में श्रेयस अय्यर करेंगे। जी हां, श्रेयस अय्यर ही IPL 2024 की कप्तानी करेंगे। जिन्होंने पिछले सीजन में चोटिल होने की वजह से नहीं खेला। नीती राणा ने पिछले सीजन में केकेआर की कप्तानी की थी। IPL 2022 ऑक्शन में अय्यर को केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) – KL Rahul

KL Rahul
KL Rahul

IPL 2024 में, लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी KL राहुल करेंगे, जोकि हाल ही में अपनी इंजरी के बाद NCA में मौजूद हैं। IPL की शुरुआत से पहले वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। IPL के पिछले सीजन के दौरान क्वाड्रिसेप्स की चोट से जूझने के बाद राहुल एक महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं खेल पाए थे। राहुल के नाम 4000 से ज्यादा IPL रन हैं।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) – Shubman Gill

Shubman Gill
Shubman Gill

बता दे कि IPL 2024 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस का नेतृत्व युवा स्टार शुभमन गिल करेंगे, जिन्हें गुजरात ने ट्रेड किया है। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया था। आशीष नेहरा की कोचिंग वाली टीम अभी सिर्फ दो सीजन पुरानी है, लेकिन उसे एक खिताब और उपविजेता का खिताब मिला है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) – Hardik Pandya

Hardik Pandya
Hardik Pandya

IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई ने ट्रेड किया, लेकिन अब उन्होंने रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंपी। रोहित से मुंबई की कप्तानी छीनने के फैसले से हर कोई नाराज नजर आया। इसीलिए गुजरात टाइटंस में जाने से पहले पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ थे, जहां उन्होंने टीम को दो IPL फाइनल और एक खिताब दिलाया।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) – Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

जानकारी के लिए बता दे कि, शिखर धवन ने IPL 2024 के लिए पंजाब किंग्स का नेतृत्व करेंगे। साथ ही IPL में 217 मैच खेतते हुए धवन ने 6,617 रन बनाए और वह IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) – Sanju Samson

Sanju Samson
Sanju Samson

संजू सैमसन ने IPL 2024 की राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी को जारी करेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में शेन वार्न के नेतृत्व में जीत के बाद से अभी तक खिताब नहीं जीता है। गुजरात टाइटंस से हारने से पहले सैमसन और उनकी टीम 2022 में खिताब की पहुंच में थी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) – Faf Du Plessis

Faf Du Plessis
Faf Du Plessis

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, IPL 2024 में RBC की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस करेगें। साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद से फाफ को फ्रेंचाइजी ने ये जिम्मेदारी दी, जिन्हें नीलामी में 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। 130 मैच खेलते हुए डु प्लेसिस ने IPL में 96 के उच्चतम स्कोर के साथ 33 अर्धशतक बनाए हैं।  

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) – Pat Cummins

Pat Cummins
Pat Cummins

वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में खिताब जिताने वाले पैट कमिंस IPL 2024 में SRH का नेतृत्व करेंगे। वहीं दूसरी ओर, कमिंस को IPL नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

ये भी पढ़े:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
By Admin
Follow:
मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूं और मुझे प्रौद्योगिकी, बाजार, मनोरंजन, जीवन शैली और वर्तमान समाचारों से संबंधित विषयों पर लिखना पसंद है। मैं उन सभी उद्योगों के साथ काम करता हूं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मेरा उद्देश्य तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैं अपने ब्लॉग पोस्ट और समाचार लेखन के माध्यम से अपने पाठकों को समृद्धि, मनोरंजन और जीवन शैली के मामलों में जानकारी और सहायता प्रदान करने का प्रयास करता हूं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link